Tuesday, February 17, 2026
HomeकानपुरKanpur : पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत खेती...

Kanpur : पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में आत्मनिर्भरता हेतु सिखाए उन्नत खेती के गुर

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण में जनपद मुजफ्फरपुर से आए 30 कृषकों के दल को उन्नत खेती के गुर सिखाए गए।यह प्रशिक्षण (दिनांक 16 से 20 फरवरी 2026) तक चलेगा।

#kanpur

कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक शोध डॉ महक सिंह ने की निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को गेहूं, तिलहन एवं दलहन फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक,नवीन उन्नत किस्म, समुचित पोषक तत्व प्रबंधन,कीट एवं रोग नियंत्रण, फसल विविधीकरण एवं मूल्य संवर्धन संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करना है।

डॉक्टर यादव ने कहा कि वर्तमान समय में तिलहन एवं दलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना राष्ट्रीय प्राथमिकता है।यदि किसान वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाते हैं तो फसल लागत कम और उत्पादन अधिक प्राप्त कर सकते हैं तथा आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं l।मृदा वैज्ञानिक डॉक्टर खलील खान ने मृदा परीक्षण,पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती विषय पर विस्तार से किसानों को जानकारी दी।

फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह ने फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों के प्रबंधन विषय पर बताया। जबकि प्रसार वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद प्रकाश ने आत्मा योजना की भूमिका पर जानकारी दी।अंत में धन्यवाद वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ वी के कनौजिया ने दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...