Friday, April 10, 2026
HomeखेलKanpur :आदर्श का तूफानी दोहरा शतक, केडीएमए समेत चार टीमों की जीत

Kanpur :आदर्श का तूफानी दोहरा शतक, केडीएमए समेत चार टीमों की जीत

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को पहले मैच में आदर्श के दोहरे शतक से केडीएमए टीम ने तरुण क्लब को 165 रन से मात दी। दूसरे मैच में सरपदमपत सिंहानिया ने भारत क्लब को 24 रन से हराया। तीसरे मैच में इलेवेन स्टार ने केस्को को आठ विकेट से मात दी। चौथे मुकाबले में रोलैंड क्लब ने केजीएससी को तीन विकेट से पराजित किया।

किदवईनगर स्थित साउथ ए मैदान पर केडीएमए टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें आदर्श सिंह ने 233 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली व सुमित सिंह राठौर ने 60, वात्सल्य श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिषभ भाटिया ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए तरुण क्लब की पूरी टीम 35.5 ओवर में 220 रन पर ढ़ेर हो गई।

टीम से पियूष मिश्रा ने 89 रन बनाए, तो गेंदबाजी में रिषभ मिश्रा ने तीन, सतनाम सिंह व अभिनव ने दो-दो विकेट चटकाए। जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर सरपदमपत सिंहानिया ने 40 ओवर में 289 रन बनाए। टीम से वंश निगम ने 89 रन, शिवशंकर ने 69 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह ने तीन, देवेंद्र व मनु सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

जवाब में भारत क्लब की पूरी टीम 39 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। टीम से त्रिभुवन दीक्षित ने 109 रन की शतकीय व देवेंद्र ने 50 रन की पारी खेलकर जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं किए। तो गेंदबाजी में आदित्य ने तीन को आउट किया। राहुल सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में केस्को की पूरी टीम 26.5 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। टीम से मयूर तिवारी ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्पित पाण्डे ने पांच और देवांश दुबे ने तीन को आउट किया।

जवाब में अर्पित पांण्डे 82 रन की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर इलेवेन स्टार ने 15.5 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बनाकर मैच जीता। पनकी स्थित रामलखन भट्ट मैदान पर चौथे मैच में केजीएससी ने 36.3 ओवर में 152 रन बनाए।

टीम से आशुतोष यादव ने 54 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्जुन ने तीन विकेट अपने नाम किए। जवाब में रोलैंड क्लब ने 28.2 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। जीत में मनीष वर्मा ने 62 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनुपम राजपूत ने तीन को आउट किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!