Wednesday, March 11, 2026
HomeखेलKanpur : आदर्श त्रिपाठी की घातक गेंदबाजी, सदर्न क्लब फाइनल में

Kanpur : आदर्श त्रिपाठी की घातक गेंदबाजी, सदर्न क्लब फाइनल में

Kanpur । केसीए से आबद्ध अमर क्लब की ओर से प्रथम अशोक मिश्रा स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें सदर्न क्रिकेट क्लब ने वीनस क्लब को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

किदवईनगर ​स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में सदर्न क्लब की घातक गेंदबाजी के आगे वीनस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.4 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आकाश सिंह ने 46 व आर सिद्दीकी ने 45 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी ने पांच विकेट, आदित्य दी​क्षित, आदर्श श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट और आदिति अग्रवाल ने एक को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्रिकेट क्लब को भी जीत के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और 34.2 ओवर में नौ विकेट पर 135 रन बनाकर जीत हासिल की। जीत में सुदीप ने 45 रन, आदित्य ने 31 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में लकी राजपूत ने तीन, संस्कार शर्मा और जितेंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच पांच विकेट लेने वाले आदर्श त्रिपाठी को चुना गया। अब दूसरा सेमीफाइनल मैच 12 मार्च को राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर रोलैंड क्लब और एमयूसी क्लब के बीच सुबह 8:30 बजे से खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...