Thursday, January 22, 2026
HomeखेलKanpur : अभिषेक की सुनहरी उड़ानः अब इम्फाल में दिखाएंगे तीरंदाजी का...

Kanpur : अभिषेक की सुनहरी उड़ानः अब इम्फाल में दिखाएंगे तीरंदाजी का दम

Kanpur। हरियाणा के कुरुक्षेत्र ​स्थित गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में 12 से 15 अक्तूबर तक
विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें जय नारायण विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज विकास नगर के कक्षा 12 के अभिषेक कुशवाहा ने (अंडर–19 बालक वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अभिषेक के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उनका चयन एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया)
की म​णिपुर के इम्फाल में होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अभिषेक इससे पहले भी एसजीएफआई खेलों में विद्या भारती का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक प्रो. डॉ. सुनील मिश्र, प्रधानाचर्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उप-प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता, नारायण त्रिपाठी, खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा और प्रियंका श्रीवास्तव ने अभिषेक का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं
दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...