Kanpur । केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की चंद्रा ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के गुरुवार को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया। इसमें नेशनल यूथ क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेडी क्लब को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुए मुकाबले में नेशनल यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी क्लब की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से अमन राजपूत ने 40 रन, अंकित यादव ने 37 रन और सिद्धार्थ सेठ ने शानदार 44 रनों की पारी खेली।
नेशनल यूथ क्लब की ओर से अभिषेक राय और अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल यूथ क्लब की टीम ने रोहित कुमार के 30 रन और दिव्यांशु पांडे के 37 रनों की बदौलत 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
तो गेंदबाजी में जेडी क्लब की ओर से जहीरुद्दीन ने दो विकेट झटके। मैच के मैन ऑफ द मैच शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक को बीपीएसजी के अध्यक्ष वरुण यादव व अधिवक्ता हनुमंत राय द्विवेदी ने पुरस्कृत किया। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने दी।


