Friday, March 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : शहर को उन्नाव से जोड़ने वाले पुराने गंगा पुल का...

Kanpur : शहर को उन्नाव से जोड़ने वाले पुराने गंगा पुल का बड़ा हिस्सा ढहा

साल 2021 में पुराना गंगा पुल किया गया था बंद
पुल की चार कोठियों में पहले ही आ चुकी थी दरार

Kanpur ।शहर को उन्नाव से जोड़ने वाला पुराने गंगा पुल का एक बड़ा हिस्सा देर रात भरभराकर ढह गया।जिस समय पुल का हिस्सा गिरा, उस समय तेज आवाज से कानपुर और शुक्लागंज में घाट किनारे रहने वाले लोग सहम गए।सुबह जब लोगों ने यहां पर आकर देखा तो पुल का जर्जर हो चुका बड़ा हिस्सा ढह चुका था।

#kanpur

आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में पुराने गंगा पुल की चार कोठियों में दरार आने पर इसे वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था।इसके अलावा इसके नीचे पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए बना पुल भी इसके पहले ही बंद किया जा चुका था।

अंग्रेजों के जमाने पर बना पुराना गंगा पुल करीब 150 साल पुराना हो चुका है।पुल पर लोग आवागमन न कर सकें, इसके लिए शुक्लागंज और कानपुर छोर पर पहले ही दीवार खड़ी की जा चुकी है।गौरतलब हो कि कानपुर और शुक्लागंज से रोजाना डेढ़ लाख से अधिक लोग रोजाना नौकरी, व्यापार आदि के सिलसिले में आवागमन करते हैं।फिलहाल शुक्लागंज से गोलाघाट तक बना नवीन गंगा पुल ही यातायात का एकमात्र विकल्प बचा है।

https://parpanch.com/kanpur-on-the-occasion-of-constitution-day-oath-was-administered-by-reciting-the-preamble/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...