Wednesday, February 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : नौबस्ता थाने के सामने चलती सीएनजी ऑटो बनी आग का...

Kanpur : नौबस्ता थाने के सामने चलती सीएनजी ऑटो बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

Kanpur ।नौबस्ता थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब थाने के ठीक सामने एक चलती हुई सीएनजी ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ऑटो धू-धू कर जलने लगी।

गनीमत रही कि चालक और ऑटो में सवार यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सड़क से गुजर रही थी तभी उसमें से पहले धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगीं।
आग इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में पास में खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी आ गई, जिससे वह आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पास के सबमर्सिबल पंप को चलवाया और बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि सीएनजी ऑटो पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई। घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस अब ऑटो के नंबर के आधार पर चालक और मालिक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण सीएनजी किट में शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव माना जा रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...