Saturday, March 28, 2026
HomeखेलKanpur : यूपीसीए अंडर-19 ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयन...

Kanpur : यूपीसीए अंडर-19 ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, चयन की दौड़ तेज

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपीसीए अण्डर-19 चयन ट्रायल का द्वितीय चरण शनिवार को किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुआ। प्रारंभिक चरण में चयनित 180 उदीयमान खिलाड़ियों ने इस दौर में अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

ट्रायल के दौरान के०सी०ए० चयनकर्ता राकेश तिवारी एवं फैजान खान ने खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, शारीरिक क्षमता और खेल की समझ का गहन मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों ने भी चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ प्रदर्शन किया।

अब अगले सप्ताह से चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों में विभाजित कर ट्रायल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर अंतरजनपदीय प्रतियोगिताओं के लिए कानपुर की अण्डर-19 टीम का गठन किया जाएगा।

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...