Friday, February 27, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-50 किग्रा कबड्डी प्रतियोगिता में 13 टीमों की टक्कर, जालौन...

Kanpur : अंडर-50 किग्रा कबड्डी प्रतियोगिता में 13 टीमों की टक्कर, जालौन रहा अव्वल

Kanpur । कानपुर नगर के इंदिरा नगर, त्रिभुवन पैलेस रोड स्थित आदर्श पार्क में क्रीड़ा भारती कानपुर महानगर के तत्वावधान में 1दिवसीय अंडर 50 किलोग्राम बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता के आयोजक धर्मेंद्र पाल, विपिन पाल, हरिओम शुक्ला, सौरभ, दीपराज, सुधाकर मिश्रा (अध्यक्ष), रौनक आनंद एवं विजय कुमार रहे। प्रतियोगिता में टीमों ने बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ प्रतिभाग किया।आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर जालौन तथा द्वितीय स्थान पर बांदा की टीम ने रही।इस प्रतियोगिता के उद्घाटन में मुख्य अतिथि यू पी कबड्डी लीग एवं जूनियर नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ी उपेंद्र सिंह सैंगर उपस्थित रहे। साथ ही UPKL सीजन 2 के खिलाड़ी हरिओम शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रजत दीक्षित,अरुण दुबे,श्याम मिश्रा, आशुतोष सत्यम झा, अजय मिश्रा, विपिन सोनकर ने मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही तथा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल भावना का परिचय दिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...