Monday, April 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: रेलवे स्टेशन पर मिला बिछड़ा किशोर,...

Kanpur : ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: रेलवे स्टेशन पर मिला बिछड़ा किशोर, परिवार से हुआ मिलन

Kanpur । जीआरपी पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता के चलते ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक बार फिर बिछड़े बच्चे को उसके परिवार से मिलाया गया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भटक रहे 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल लौट आया।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक किशोर संदिग्ध स्थिति में नजर आया, जो काफी डरा और परेशान दिख रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू (बदला हुआ नाम) बताया। वह लखनऊ के चिनहट क्षेत्र का रहने वाला है और यात्रा के दौरान अपने परिवार से बिछड़ गया था।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किशोर को थाने के हेल्प डेस्क पर सुरक्षित बैठाया और तुरंत उसके परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने पर किशोर का भाई प्रवीण और बहन शिवानी कुमारी कानपुर पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

अपने बिछड़े हुए भाई को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने जीआरपी पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, अभिषेक शुक्ला, मुख्य आरक्षी शिव सिंह, हरिपाल सिंह, वैश खान, विपिन यादव, आरक्षी सत्येन्द्र सिंह, सूर्यकांत यादव और कैलाश कुमार की अहम भूमिका रही।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और बिछड़े हुए लोगों को उनके परिवार से मिलाना उनकी प्राथमिकता है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...