Sunday, March 22, 2026
HomeखेलDharamshala : हवाई हमलों के बीच पंजाब-दिल्ली मैच रद

Dharamshala : हवाई हमलों के बीच पंजाब-दिल्ली मैच रद

10.1 ओवर बाद फ्लड लाइट बंद कर सभी को स्टेडियम से बाहर निकाला गया

Dharamshala, 8 मई। पाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रद कर दिया गया। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जिस वक्त मैच रद किया गया, तब पंजाब की पारी का 11वां ओवर फेंका जा रहा था।

अचानक से खेल रुका और अम्पायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मैदान की फ्लडलाइट्स बुझा दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाला जाने लगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जम्मू से जैसलमेर तक कई शहरों पर हमला बोला है।

हालांकि भारतीय सेना ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। इन हमलों के बाद बॉर्डर पर स्थित विभिन्न शहरों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 9.29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी और मैच बीच में रोक दिया गया था।

मैच पूरा नहीं होने पर वहां मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के बीच खासा निराशा भी देखने को मिली। आलम यह रहा कि दर्शक जब स्टेडियम से बार जा रहे थे तो वह पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। हालांकि यह मैच कब और कहा खेला जायेगा इसकी घोषणा अभी नहीं की गयी है।

वहीं मैच की बात करे तो खेल रोके जाने तक पंजाब ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह 50 और श्रेयस अय्यर शून्य नाबाद लौटे। प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया।

प्रियांश आर्या 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्होने अपनी पारी के दौरान पांच चौके व छह छक्के लगाए। प्रियांश और प्रभसिमरन के बीच पहले विकेट के लिए 122 रनों की शानदार साझेदारी हुयी। दिल्ली की तरफ से एकमात्र विकटे टी नटराजन को मिला। इससे पहले यह मैच बारिश के कारण एक घण्टे देरी से शुरु किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...