Friday, February 27, 2026
Homeव्यापारDelhi : सैमसंग इंडिया ने लॉन्च की अपनी सबसे एडवांस्ड AI फोन...

Delhi : सैमसंग इंडिया ने लॉन्च की अपनी सबसे एडवांस्ड AI फोन सीरीज़

गैलेक्सी S26,शानदार ऑफर्स के साथ प्री-ऑर्डर शुरू

Delhi ।भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने घोषणा की है कि उसकी बहुप्रतीक्षित गैलेक्सी S26 सीरीज़ आज से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अब तक का सबसे आसान और नैचुरल ‘एजेंटिक एआई’ मोबाइल अनुभव देते हैं।

चाहे बात प्लानिंग की हो, जानकारी खोजने की या फिर कंटेंट को कैप्चर और एडिट करने की—गैलेक्सी S26 सीरीज़ हर काम को इतना आसान बना देती है कि यूजर्स को तकनीक की बारीकियों के बजाय सिर्फ बेहतरीन नतीजों पर ध्यान देना होता है।सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ, जेबी पार्क ने कहा, “गैलेक्सी S26 सीरीज़ को इस तरह बनाया गया है कि यह लोगों की जीवनशैली और काम करने के तरीके को गहराई से समझ सके।

यह ‘एजेंटिक एआई’ के साथ सैमसंग की एक नई दिशा को दर्शाता है, जो रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों को खुद संभाल लेती है ताकि आप उन चीज़ों पर समय बिता सकें जो वास्तव में मायने रखती हैं—जैसे परिवार के साथ वक्त बिताना, अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाना और लाइफ के हर पल का मजा लेना। इसके विकास में हमारे बेंगलुरु और नोएडा के रिसर्च सेंटर्स के इंजीनियर्स ने अहम भूमिका निभाई है।

मुझे यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है कि गैलेक्सी S26 सीरीज़ का निर्माण हमारी नोएडा स्थित फैक्‍ट्री में किया जाएगा।”गैलेक्सी S26 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर 25 फरवरी से सभी बड़े ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू हो चुके हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...