Thursday, March 5, 2026
HomeखेलDelhi : इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत,...

Delhi : इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

सैमसन ने खेली तूफानी पारी,इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने 48 बॉल में 105 रन बनाए।

Delhi । टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी।

Delhi

भारत की ओर से संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इशान किशन के साथ अहम साझेदारी की। किशन ने 39 रन बनाए, जबकि शिवम दूबे ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाकर टीम का स्कोर 253 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अभिषेक शर्मा 9 और सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर आउट हुए।

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। फिल सॉल्ट 5 रन पर हार्दिक पांड्या का शिकार बने, जबकि हैरी ब्रुक 7 रन पर जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेज दिया। कप्तान जोस बटलर भी 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के जाल में फंस गए।

हालांकि जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत की ओर से गेंदबाजी में पांड्या, बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने अहम विकेट लिए। अब भारतीय टीम 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड से खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...