Friday, June 27, 2025
HomeभारतDehradun : भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने अपनी बेटी का खुद...

Dehradun : भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने अपनी बेटी का खुद कराया गैंगरेप

13 साल की मासूम को अपने प्रेमी और उसके दोस्त के सामने परोसा 
Dehradun। भाजपा की पूर्व महिला नेत्री पर नारी उत्थान और सशक्तीकरण की जिम्मेदारी थी लेकिन उसी भाजपा नेत्री ने अपनी मासूम बेटी को अपने प्रेमी और उसके दोस्त के सामने परोसा दिया। ममता को शर्मसार करने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया है। भाजपा की पूर्व नेत्री एक साल पहले तक महिला मोर्चा की जिम्मेदार पदाधिकारी थी और नारी सशक्तीकरण की आवाज बुलंद कर रही थी, लेकिन अब हर कोई महिला नेत्री के अतीत की चर्चा करने में जुटा है।
पुलिस के अनुसार महिला नेत्री ने अपनी ही मौजूदगी में 13 साल की किशोरी से गैंगरेप कराया, जो सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है।पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोरी ने बताया कि इसी साल जनवरी में पहली बार उसके साथ कार में गैंगरेप हुआ। तब भाजपा नेत्री भी कार में मौजूद थी। किशोरी ने बताया कि तब मां ने वोदका पिलाई थी और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।
दुष्कर्म के आरोपियों को मां ने एक चौक से अपनी कार में बैठाया था। रात को अंधेरे में कार जंगल के इलाके में खड़ी की थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ समय पहले भाजपा की पूर्व नेत्री अपनी बेटी को आगरा ले गई, यहां भी उसके मित्र ने दुष्कर्म किया। दोनों ने अलग-अलग कमरा लिया था। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इसके बाद वृन्दावन में किशोरी को शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। फिलहाल एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोपी महिला के महिला मोर्चा को पदाधिकारी बनने पर तीखा विरोध हुआ था। कई वरिष्ठ भाजपा नेत्रियों ने इसका खुला विरोध कर कार्यक्रमों में आना भी बंद कर दिया था। भाजपा महिला मोर्चा दो धडों में बंट गया था और कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर आरोप भी लगाती रही। लेकिन कई सीनियर नेताओं से करीबी के चलते महिला मोर्चा के पद पर बनी रही। इस तरह की खबर सामने आते ही भाजपा ने महिला नेता को पार्टी से निकल दिया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की ओर से कहा गया है कि पार्टी के जिला प्रभारी आदित्य चौहान की सहमति के बाद महिला नेत्री को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इससे पहले 2024 में भाजपा ने महिला नेता को महत्वपूर्ण पद से भी हटा दिया था।
इन दिनों महिला नेता शहर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में होटल संचालित कर रही थी। महिला नेता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर होटल को लीज पर लिया हुआ था। जहां से महिला नेता और उसके प्रेमी की गिरफ्तार हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...