मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›भारत›Chandigarh : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दिया इस्तीफा
भारत

Chandigarh : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने दिया इस्तीफा

Akash Chaudhary

Chandigarh। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने दी। उन्होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज पार्टी की कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया, ताकि नए अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने उन्होंने अपने नेतृत्व के दौरान समर्थन और सहयोग के लिए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
करीब 3 महीने पहले सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाई गई थी। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने सुखबीर को तनखैया करार दिया था। सुखबीर बादल पर उनकी सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम को माफी देने के अलावा सुमेध सैनी को डीजीपी नियुक्त करने और श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगा था।

https://parpanch.com/kanpur-voice-also-came-from-sisamau-baba-we-are-all-with-you/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *