मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Bareilly : अब शमी की बेटी को होली खेलते देखकर बरेली के मौलाना रिजवी हुए नाराज 
खेल

Bareilly : अब शमी की बेटी को होली खेलते देखकर बरेली के मौलाना रिजवी हुए नाराज 

Akash Chaudhary
अपने परिवार को संभाले क्रिकेटर 
Bareilly। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी एक बार फिर क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर भड़के हैं। पहले जहां रिजवी ने रोजे न रखने पर शमी की आलोचना की थी। वहीं अब कहा है कि शमी की बेटी आयरा का होली खेलना गलत है।
ये धर्म के खिलाफ है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह छोटी बच्ची है, ना-समझी में होली खेल गई तो यह गुनाह नहीं है पर अगर वह समझदार है। इसके बाद भी होली खेलती है तो यह सही नहीं माना जाएगा।
रजवी ने शनिवार देर शाम ज़ारी वीडियो में कहा-कि उन्होंने पहले भी शमी को नसीहत दी थी पर उसके बाद भी लगता है उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
अब उनकी बेटी का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, शमी समेत सभी परिजनों से यह अपील की है कि शरीयत में जो नहीं है, उसको अपने बच्चों को न करने दें। होली हिंदुओं का बहत बड़ा पर्व है पर मुसलमानों को रंग खेलने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर कोई शरीयत को जानते हुए भी होली खेलता है, तो वह गुनाह है। इसलिए माता-पिता बच्चों को बतायें कि उन्हें क्या नहीं करना चाहिये।
रिजवी ने कहा कि शमी समेत जो लोग रोज़े नहीं रख सके, वो रोजे रमजान बाद में रख लें। उन्होंने शमी को हिदायत देते हुए कहा कि वह जब अपने घर वापस आएं तो अपने परिवार के लोगों को समझाएं कि धर्म के नियमों के अनुसार ही काम।
गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शमी की एनर्जी ड्रिंक पीते तस्वीर आई थी। इसको लेकर भी रिजवी ने नाराजग जतायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *