Tuesday, January 13, 2026
HomeभारतAmreli : अमरेली में नदी से पानी लेने गए 7 साल के...

Amreli : अमरेली में नदी से पानी लेने गए 7 साल के बच्चे को शेर खा गया

Amreli। गुजरात के अमरेली से एक चौंकाने वाला मामला आया है। जहां शेर ने एक बच्चे पर हमला कर बच्चे को खा लिया। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश का एक परिवार अमरेली के पनिया गांव में बबूल के पेड़ काटने का काम कर रहा था, तभी उनके तीन बच्चे पानी भरने पास की नदी पर गए थे। वहां उन्हें अचानक शेर की दहाड़ सुनाई दी। जिससे 2 बच्चे भागे लेकिन एक बच्चे को शेर ने दबोच लिया और इतना बुरा काटा की बच्चे के टुकडे-टुकडे हो गए। वहीं, परिजन जब बच्चे को बचाने पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचे तब उन्हें सिर्फ सिर, पैर और कुछ हड्डियां ही मिली।

बीते अक्टूबर महीने में भी अमरेली के जिकाद्री गांव में एक पांच साल के बच्चे पर शेरनी ने हमला कर मार डाला था। इसके बाद शेर के हमले की यह दूसरी घटना है। फिलहाल वन विभाग ने कहा कि हमें जानकारी मिली, उसके बाद हमारी टीम ने 2 घंटे के अंदर शेर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद शेर को एनीमल केर सेंटर में भेजा गया है जहां पर उसकी जांच होगी।

जिस बच्चे को शेर काटकर खा गया, उसका नाम राहुल बारीया था और वह 7 साल का था। बच्चे के पिता नारू बारिया और अन्य मजदूर यहां बबूल के पेड़ काटने का काम करने आए हैं।शेरों के इलाके में ये मजदूर झोपड़ी बनाकर खुले आसमान के नीचे रहते हैं। रात में इलाके में शेरों की दहाड़ के बावजूद वे सीमा से नहीं हटे।

परिवार के मुताबिक सुबह राहुल दो अन्य लड़कियों के साथ एक बर्तन में पानी भरने के लिए पास की नदी पर गया था। तभी नदी के किनारे एक शेर उनका शिकार करने के लिए दौड़ा। दोनों लड़कियां भागने में सफल रहीं, लेकिन शेर राहुल को लेकर बबूल के पेड़ के पास गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...