Saturday, February 7, 2026
HomeभारतAjmer : वक्फ बिल पर वोटिंग से गायब रहे राहुल-प्रियंका,

Ajmer : वक्फ बिल पर वोटिंग से गायब रहे राहुल-प्रियंका,

Ajmer। बीजेपी सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय सह प्रभारी सैयद अफशान चिश्ती ने कहा है कि कांग्रेस के लिए मुस्लिम केवल एक वोट बैंक है। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को मुस्लिम वोटों की जरुरत होती है।

 

, तब ही उन्हें मुस्लिमों की याद आती है, लेकिन जब अहम मुद्दों पर काम करने का समय आता है, तो कांग्रेस के नेता गायब हो जाते हैं।

अफशान चिश्ती ने कांग्रेस नेताओं के असंवेदनशील और गैर रवैये पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता, विशेष रूप से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कभी सक्रिय तो कभी निष्क्रिय रहते हैं। राहुल गांधी को पार्ट टाइम नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि वह संसद में महत्वपूर्ण बिल पर अपनी बात रखनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए मुस्लिम समाज की कोई अहमियत नहीं है, वह सिर्फ एक वोट बैंक हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यह बताना चाहिए कि जब मुस्लिम समाज के हक में कोई महत्वपूर्ण बिल पास हो रहा था, तब वह संसद से गायब क्यों थे? चिश्ती ने यह सवाल भी उठाया कि जब कांग्रेस ने इस बिल को पारित करने के लिए समर्थन देने का समय था, तब प्रियंका गांधी संसद में क्यों उपस्थित नहीं थीं?

चिश्ती ने मुस्लिमों से अपील की कि उन्हें यह देखना चाहिए कि उनके लिए कौन काम कर रहा है और कौन नहीं। केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा आज मुस्लिम समुदाय को मिल रहा है। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि आप देखें कि आपके लिए कौन बेहतर है और उसके लिए वोट करें। उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी सरकार में मुस्लिम समुदाय को वास्तविक सम्मान और विकास मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...