Monday, January 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशAgra : सरसों के तेल ने कराया दंपति में झगड़ा, नौबत तलाक...

Agra : सरसों के तेल ने कराया दंपति में झगड़ा, नौबत तलाक तक पहुंची

पुलिस ने किया मामला दर्ज, केस परिवार परामर्श केंद्र भेजा
Agra। यूपी की ताज नगरी आगरा में सरसों के तेल ने पति-पत्नी के रिश्ते में दूरियां पैदा कर दीं। सरसों के तेल को लेकर दोनों में इतना विवाद हुआ कि बात तलाक तक पहुंच गई। पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस भी हैरान है। इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया, जहां दोनों की काउंसलिंग करने के बाद समझौता करा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आगरा के रहने वाले दंपति की शादी 2020 में हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। बीते साल 2024 में पत्नी-पत्नी के बीच विवाद होने लगे। पत्नी अपने पति से खर्चे के लिए पैसे मांगती थी। पति उसकी बातों को टाल देता था। पत्नी के पैसे होते नहीं थे तो वह घर में रखा सरसों का तेल अपने मायके में जाकर बेच आती थी। सरसों का तेल मायके में जाकर बेचने की भनक पति को लग गई।

इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। एक दिन विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। पत्नी अपने मायके चली गई। वह पिछले दो महीने से मायके में रह रही है। मायके आने के बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा दिया गया, जहां दोनों की काउंसलिंग कराई गई।

परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने बताया कि बड़ा अजीब केस था। दंपति की शादी साल 2020 में हुई थी। काउंसलिंग के दौरान युवती ने बताया कि पति खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं। वहीं युवक ने कहा कि वह गांव का रहने वाला है और उसके खेत में सरसों होती है। जब वह घर में सरसों का 2-3 लीटर तेल लाता है तो पत्नी उसे मायके ले जाकर बेच देती है। इस पर युवती ने कहा कि पति खर्चे के लिए पैसे नहीं देते हैं। इसलिए एक बार 2 लीटर तेल लेकर गई थी, उसी पर कहते हैं कि तेल बेच रही हूं। काउंसलर ने कहा कि दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...