Tuesday, August 18, 2026
HomeखेलKanpur : वीरेंद्र स्वरूप की दमदार शुरुआत, जयपुरिया ने भी दर्ज की...

Kanpur : वीरेंद्र स्वरूप की दमदार शुरुआत, जयपुरिया ने भी दर्ज की जीत

 

सीआईएससीई अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन खेले गए पांच मुकाबले

Kanpur। कैंट स्थित सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल में शुक्रवार से सीआईएससीई अंतर-विद्यालयीय अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन वीरेंद्र स्वरूप और जयपुरिया ने जीत के साथ आगाज किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप-प्रधानाचार्या मधुश्री भौमिक, फुटबॉल संघ के संरक्षक अजीत सिंह, उप-प्रधानाचार्य एमके मिश्रा, सुशील चंद्र, बलविंदर सिंह, विकास, राजकुमार समेत अन्य सदस्य ने हाथ मिलाकर किया।

पहले दिन का पहला मैच मैथोडिस्ट स्कूल और सेंट एलॉयसियस स्कूल के बीच खेला गया, मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। दूसरे मुकाबले में वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (कैंट) ने मेजबान जयपुरिया स्कूल को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद तीसरे मैच में मैथोडिस्ट स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 2-0 से मात दी।

चौथे मैच में जयपुरिया स्कूल ने अगले मुकाबले में सेंट स्कूल को 3-1 से हराकर जीत का स्वाद चखा। दिन के पांचवें और अंतिम मैच में वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर (कैंट) ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 3-0 से पराजित कर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...