Wednesday, January 14, 2026
Homeव्यापारUP : 2025 हंटर 350 नए ग्रेफाईट ग्रे कलर वैरिएंट में लॉन्च...

UP : 2025 हंटर 350 नए ग्रेफाईट ग्रे कलर वैरिएंट में लॉन्च की गई

UP ।मिड-साईज़ मोटरसायकल सेगमेंट में ग्लोबल लीडर, रॉयल एनफील्ड ने 2025 हंटर 350 का नया ग्रेफाईट ग्रे रंग का वैरिएंट लॉन्च किया है। इस नए रंग के साथ मिड वैरिएंट में कुल तीन नए रंग हो गए हैं, जिनमें अन्य दो रंग, रियो व्हाईट और डैपर ग्रे हैं। इसके बाद हंटर 350 कुल सात रंगों में उपलब्ध हो गई है।

 

सड़कों पर शुद्ध ऊर्जा से प्रेरित 2025 हंटर 350 का नया ग्रेफाईट ग्रे वैरिएंट उन राईडर्स के लिए बनाया गया है, जो शहर की सड़कों पर आत्मविश्वास और अपने विशेष स्टाईल के साथ चलना चाहते हैं, जो उनका बोल्ड अंदाज पेश करे। मैट फिनिश और स्ट्रीमलाईंड फॉर्म में उपलब्ध यह मोटरसाईकल आधुनिक होने के साथ मिनिमलिस्ट भी है।

 

इससे पहले इस साल व्यापक अपग्रेड करते हुए तीन नए स्ट्रीट-इंस्पायर्ड रंग पेश किए गए थे। मुख्य मैकेनिकल और सौंदर्य के अपग्रेड भी किए गए। इसके बाद अब यह नया रंग हंटर 350 का आकर्षण और अधिक बढ़ाते हुए उसे विविधतापूर्ण बना रहा है।

 

हंटर 350 ने अपने लॉन्च के बाद पूरी दुनिया के लगभग आधे मिलियन ग्लोबल राईडर्स का समर्पित समुदाय बना लिया है। यह रॉयल एनफील्ड के सबसे तेजी से बढ़ते हुए मॉडलों में से एक है।

 

इसका नया ग्रेफाईट ग्रे वैरिएंट इस समुदाय को और अधिक मजबूत बनाएगा। यह नजदीकी रॉयल एनफील्ड शोरूम पर जाकर, रॉयल एनफील्ड ऐप या कंपनी की वेबसाईट www.royalenfield.com से बुक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...