Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUnnao : शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Unnao : शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Unnao ।टीईटी ( शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के खिलाफ देशभर में, विशेषकर उत्तर प्रदेश में, सेवारत शिक्षकों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिक्षकों की मुख्य मांग है कि 2011 या नियमावली लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर यह नियम न थोपा जाए और पुराने शिक्षकों को इससे छूट दी जाए।

सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के आदेश के अनुसार पाँच साल से अधिक सेवा शेष वाले शिक्षकों के लिए दो वर्ष में टीईटी पास करना अनिवार्य किया गया है, जिसके खिलाफ शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।इस विरोध प्रदर्शन में अब शिक्षकों को जनमानस का समर्थन भी मिलने लगा है।

इसी कड़ी में सफ़ीपुर ब्लॉक के रनियाँमऊ में शिक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों और ग्रामवासियों ने “शिक्षक पंचायत” का आयोजन किया जिसमें टीईटी अनिवार्यता का जोरदार विरोध किया गया|अमित तिवारी ने कहा जो शिक्षक सालों से सेवा दे रहे हैं, उन पर नई अहर्ता थोपना अन्यायपूर्ण है।शिक्षकों में टीईटी न पास करने पर अनिवार्य सेवानिवृत्ति का डर बना हुआ है|उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस पर निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक उन्नाव से पैदल मार्च करते हुए लखनऊ में विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेंगे|

शिक्षकों की प्रमुख मांग “नियुक्ति के समय की सेवा शर्तों के अनुसार ही नौकरी जारी रखी जाए एवं पुरानी नियुक्तियों पर टीईटी को लागू न किया जाए” रहीं |शिक्षक पंचायत में अमित तिवारी,संजीव संख्वार,देवेन्द्र त्रिपाठी,ज्ञानेन्द्र कुशवाहा,अनूप साहू, कृपा शंकर,राहुल सिंह,सुधीर कुशवाहा,नीरज प्रजापति,सौरभ वैश्य,राधा देवी,सरोजनी देवी,हेमा मालिनी,सुदेवी आदि उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...