Friday, February 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUnnao : बाल अखबार विशेषांक में बच्चों ने होली पर साझा किए...

Unnao : बाल अखबार विशेषांक में बच्चों ने होली पर साझा किए विचार

Unnao।कंपोजिट विद्यालय रनियाँमऊ में बच्चों की अभिव्यक्ति का मंच बने बाल अखबार का होली विशेषांक शुक्रवार को जारी किया गया|जिसमें बच्चों ने होली पर अपने विचार साझा करते हुए रंगीन चित्र, कविता एवं छोटे छोटे लेखों से पर्व का साँस्कृतिक,धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व रोचक ढंग से प्रस्तुत किया|शिक्षक अमित तिवारी ने बताया बाल अखबार छात्रों की रचनात्मकता को दर्शाता है।

होली विशेषांक में सुरक्षा के टिप्स भी शामिल किए गए हैं ताकि छात्र सुरक्षित और संवेदनशील तरीके से होली मना सकें|कल्पना,कोमल,अंबिका ने बताया कि होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है ।

दुर्गेश, प्रिंस,कान्हा ने बताया कि उनके घर में गुझिया,मालपुए और ठंडाई बनती है|होली खेलने के लिए पर्यावरण अनुकूल रंगों का प्रयोग किया जाता है|कामिनी ने होली को बुराई पर अच्छाईकीजीतबतातेहुएप्रहलाद-होलिका प्रसंग बड़े रोचक तरीके से बताया|

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...