Saturday, February 7, 2026
Homeव्यापारStock Market: आरबीआई ने हटाया बैन, रॉकेट बन गया मणप्पुरम फाइनेंस का...

Stock Market: आरबीआई ने हटाया बैन, रॉकेट बन गया मणप्पुरम फाइनेंस का शेयर

Stock Market: 9 जनवरी को मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर में जोरदार उछाल दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 6 प्रतिशत बढ़कर 191 रुपए तक पहुंच गया।

यह बढ़त भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मणप्पुरम की माइक्रोफाइनेंस यूनिट, असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस पर लगे प्रतिबंध हटाने के बाद आई।

आरबीआई ने कंपनी द्वारा नियामक दिशानिर्देशों के पालन में किए गए सुधारों से संतुष्ट होने के बाद यह कदम उठाया।

आरबीआई ने अक्टूबर 2024 में असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस की प्राइसिंग पॉलिसी को लेकर चिंता जताकर बैन लगाया था।

इस पॉलिसी को नियमों के अनुसार नहीं माना गया था। मणप्पुरम फाइनेंस ने 2015 में असिर्वाद माइक्रोफाइनेंस का अधिग्रहण किया था, जो कम आय वाली महिलाओं को माइक्रोफाइनेंस लोन उपलब्ध कराती है।

वित्त वर्ष 2024 में मणप्पुरम के कुल राजस्व में माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट का योगदान 27 प्रतिशत रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...