Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : राजकीय पॉलिटेक्निक में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती, कल तक करें...

Kanpur : राजकीय पॉलिटेक्निक में अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती, कल तक करें आवेदन

साक्षात्कार से होगा चयन, विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए मांगे गए आवेदन

Kanpur । राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर में अंशकालीन अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने विभिन्न अभियंत्रण शाखाओं में रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से 15 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं। चयन लिखित परीक्षा के बजाय साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

#kanpur

संस्थान के प्रधानाचार्य के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, टीटी/टीसी, सीएचएन/आईटी और पीएमटी शाखाओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल, टीटी/टीसी, सीएचएन/आईटी और पीएमटी के लिए बीटेक या एमटेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक तथा अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज के लिए एमए, एमएससी या पीएचडी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

संस्था स्तर पर गठित विभागीय चयन समिति साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयनित अतिथि व्याख्याताओं को शासन और प्राविधिक शिक्षा निदेशालय के निर्धारित नियमों के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने के उद्देश्य से प्रति सेमेस्टर अधिकतम 90 प्रभावी शैक्षणिक दिवस अथवा शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक ही रहेगी।

प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी। इसके आधार पर नियमित सेवा, स्थायी नियुक्ति या सेवा प्रमाणपत्र का कोई दावा मान्य नहीं होगा। यदि कोई अतिथि व्याख्याता निर्धारित मानकों के अनुरूप अध्यापन कार्य नहीं करता है या अनुशासनहीनता में संलिप्त पाया जाता है, तो उसे तत्काल कार्यमुक्त किया जा सकता है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...