Monday, June 29, 2026
HomeकानपुरKanpur : कुक्कुट पालन को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक नवाचार और सरकारी योजनाओं...

Kanpur : कुक्कुट पालन को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक नवाचार और सरकारी योजनाओं से मिलेगी नई दिशा : राकेश सचान

मण्डल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026′ का आयोजन

Kanpur ।पशुपालन विभाग, कानपुर मण्डल द्वारा अपर निदेशक ग्रेड-॥ डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (कुक्कुट) डॉ. ऋचा राठौर के नेतृत्व में सोमवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में ‘मण्डल स्तरीय एक दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

#kanpur इस अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य विकास अधिकारी, संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर, अपर निदेशक ग्रेड-1 (पोल्ट्री), लखनऊ, मण्डल के सभी जनपदों के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पोल्ट्री उद्यमी तथा कुक्कुट पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक प्रशिक्षु एवं प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

#kanpur
कॉन्क्लेव की विशेषता यह रही कि पहली बार पोल्ट्री उद्योग से जुड़े अग्रणी उद्यमियों, विशेषज्ञों एवं प्रमुख फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने एक साझा मंच पर सहभागिता करते हुए किसानों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ तकनीकी संवाद स्थापित किया। इस दौरान आधुनिक कुक्कुट पालन, उत्पादन वृद्धि तथा उद्योग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।

तकनीकी सत्र में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों, पोल्ट्री उद्योग के प्रतिनिधियों एवं फार्मा कंपनियों के विशेषज्ञों ने मुर्गियों में होने वाले प्रमुख रोगों की रोकथाम, उन्नत दवाओं एवं टीकों के उपयोग, गुणवत्तापूर्ण फीड सप्लीमेंट्स तथा आधुनिक प्रबंधन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैकयार्ड पोल्ट्री को ग्रामीण आजीविका एवं स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बताते हुए बैंकिंग संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण एवं अनुदान की प्रक्रिया को सरल बनाने पर बल दिया।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार सचान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार कुक्कुट पालन को रोजगार एवं आय वृद्धि का सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी की जानकारी देते हुए अधिकाधिक युवाओं एवं किसानों से इस क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति एवं वैज्ञानिकों ने किसानों को जैव-सुरक्षा उपायों, हैचरी प्रबंधन, आधुनिक पोल्ट्री तकनीकों तथा वैज्ञानिक पद्धति से कुक्कुट पालन के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल ने सभी अतिथियों, वैज्ञानिकों, अधिकारियों, मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों, पशु चिकित्सकों, फार्मा कंपनियों एवं पोल्ट्री उद्योग के प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आए किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य विभागीय तकनीकी विशेषज्ञता, वैज्ञानिक अनुसंधान और उद्योग जगत के सहयोग से कानपुर मण्डल में कुक्कुट पालन को नई गति प्रदान करना तथा किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।
——

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...