मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›उत्तर प्रदेश›Prayagraj : कुंभ के कारण लंदन से महंगा हुआ प्रयागराज पहुंचना
उत्तर प्रदेश

Prayagraj : कुंभ के कारण लंदन से महंगा हुआ प्रयागराज पहुंचना

Akash Chaudhary

हवाई किराया 18 से 60 हजार तक पहुंचा


Prayagraj । प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। इसके बाद से कुंभ में देश-विदेश से लोगों पहुंच रहे है। अमृत स्नान से लेकर आम दिन भी लोगों को हुजूम लगा हुआ है। इसके बाद भी अगर आप भी महाकुंभ में जाने का प्लान बना रहे है, ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि प्रयागराज महाकुंभ में जाकर डुबकी लगाना अब आसान नहीं है। ऐसा हम क्यों कह रहे ये जान ले।


जयपुर से लंदन जाना सस्ता हो सकता है। लेकिन प्रयागराज जाना महंगा पड़ रहा है। दरअसल कुंभ के कारण प्रयागराज का किराया सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। ट्रेनों के फुल और लंबी वेटिंग के बाद लोग हवाई सफर का विकल्प देख रहे है। लेकिन लोगों को हवाई सफर में भी कोई रियायत दिखाई नहीं दे रही है।


स्थिति यह है कि जयपुर से लंदन, पेरिस, मॉस्को, टोक्यो, ज्यूरिख, दुबई और कोलंबो का हवाई किराया 22 से 50 हजार रुपए तक हो गया है। वहीं जयपुर से प्रयागराज तक सफर के 18 से 60 हजार तक चुकाने पड़ रहे है। वापसी में भी यात्रियों को 12 से 26 हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *