राज्य स्तरीय इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर के खिलाड़ियों का चयन, नेशनल के लिए बनेगा रास्ता
Kanpur। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन कानपुर ने आगामी उत्तर प्रदेश राज्य इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप व सेलेक्शन ट्रायल के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतियोगिता 2 से 4 मई तक गोरखपुर में आयोजित होगी, जिसके आधार पर खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
नेशनल इक्युप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 28 जून को हैदराबाद के तेलांगना में प्रस्तावित है। इसी के मद्देनज़र प्रदेश स्तर पर यह चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।कानपुर संघ की ओर से घोषित 6 सदस्यीय टीम के सब-जूनियर वर्ग में वीरेंद्र (59 किग्रा), देवांश और विराज शुक्ला (74 किग्रा) शामिल हैं।
सीनियर वर्ग में अवि कश्यप (74 किग्रा) का चयन हुआ है। महिला वर्ग में सीनियर कैटेगरी से प्राची ठाकुर (52 किग्रा) और मास्टर वर्ग में अश्विनी कुमार शुक्ला (83 किग्रा) को टीम में स्थान मिला है। यह टीम 1 मई को कानपुर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। टीम के चयन पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, महासचिव संदीप निगम, कोषाध्यक्ष आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, रमन सचान, मो. शिबली, मोतीलाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।


