Kanpur । 70वीं जनपदीय विद्यालयीय फुटबाल चयन ट्रायल मुकाबले गुरुवार को फूलबाग स्थित क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित किए गए। सेंट जॉन्स हायर सेकेंड्री स्कूल के तत्वावधान में हुए ट्रायल में अंडर-17, अंडर-19 बालक और अंडर-19 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयनित खिलाड़ी 22 अगस्त को भरथना (इटावा) में होने वाली मंडलीय विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल सेंट जॉन्स हायर सेकेंड्री स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा के संयोजन में हुआ। इस मौके पर क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल आशीष मैसी, जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समिति के सचिव व आयोजन सचिव विक्रम जायसवाल, सत्य प्रकाश तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
चयनित टीमें:::अंडर-17 बालक वर्ग में एलपीआईसी के शिवांश व उत्सव, सेंट जॉन्स हायर सेकेंड्री स्कूल के मोहम्मद यूसुफ व रिशु सोनकर, विद्युत परिषद इंटर कालेज के रितिक, रिषभ, मनु तिवारी, यशष्वी व श्रेयांश, राष्ट्रीय इंटर कालेज से आदित्य साविता, अभिनव शुक्ला, आयुष शर्मा, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से अक्षोभ्य कुमार, कार्तिक मिश्रा, वीर पाण्डेय, दिव्यांश दुबे को चुना गया है, जबकि अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से अविकल्प कटियार व विद्युत परिषद इंटर कालेज के अक्षय कुमार को शामिल किया है।
अंडर-19 बालक वर्ग की टीम में बीएनएसडी इंटर कॉलेज के संदीप थापा, राष्ट्रीय इंटर कालेज के सारांश अवस्थी व समर्थ श्रीवास्तव, क्राइस्ट चर्च इंटर कालेज के अब्दुल वाहब अंसारी, मोहम्मद कासिफ और मो. तौहीद, मो. युसुफ अंसारी, अभिषेक चौरसिया, मो. कादिर, मो. फैजान, हुसैन खान, महेश मेहर इंटर कालेज से मयंक पाल, विद्युत परिषद इंटर कालेज के साहिल पासवान व निखिल गौतम, श्रीमारवाड़ी इंटर कॉलेज के नैतिक शर्मा, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से शौर्य तिवारी को शामिल किया है, तो अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय इंटर कालेज के अभि सिंह और विद्युत परिषद इंटर कालेज के अक्षय कुमार को चुना गया है।
वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में केकेआईजी की एंजल, इस्थापना वर्मा, शिखा यादव, काजल सोनकर, कुमकुम, दिव्यांशी, वैष्णवी, चंचल व साक्षी, एनएलकेवीएम से वैभवी अग्निहोत्री, विद्युत परिषद इंटर कालेज से तेजस्वी, खुशी सिंह, पारुल नागर, दिव्यांशी, रिद्धी पाठक, नैना राठौर को रखा है, तो अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में एपीआईसी से हिफ्जा फातिमा और खातीजा को स्थान मिला है।


