Kanpur । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गुरुवार को आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
चीना पार्क और गुरबतुल्ला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमिताभ बाजपेई ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाए और केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान PDA (प्रेम, दया और अपनापन) का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि पौधे लगाना केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण छोड़ने की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उनका कहना था कि हर नागरिक यदि एक पौधे को पेड़ बनने तक संरक्षित करे तो शहर को हराभरा बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष सरिया भाई कुतुबुद्दीन मंसूरी, एहसास बॉबी, दानिश खान, शादाब नानू, शाहरुख, अरशद, मोनू डी, तारीख, गुड्डू, पवन कनौजिया, मोहम्मद अली, फैजान रहमान, पार्षद जावेद हसन, महताब आलम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


