Thursday, February 5, 2026
Homeव्यापारNew Delhi : रियलमी ने पेश किया रियलमी पी4 पॉवर 5जी

New Delhi : रियलमी ने पेश किया रियलमी पी4 पॉवर 5जी

New Delhi ।युवाओं के सबसे अधिक लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने आज रियलमी पी4 पॉवर 5जी पेश किया। यह स्मार्टफोन बैटरी इनोवेशन को एक नए आयाम में ले गया है। एक बड़ी टेक्नोलॉजी प्रगति के साथ इसमें उद्योग की पहली 10,000 एम.ए.एच से अधिक क्षमता की बैटरी दी गई है। इसलिए रियलमी पी4 पॉवर 5जी भारत की पहली 10,001 एम.ए.एच क्षमता की बैटरी के साथ एंड्योरेंस के मामले में नए मानक स्थापित कर रहा है।

साथ ही, यह पर्ल एकेडमी के साथ सहनिर्मित जेन-ज़ी इंस्पायर्ड डिज़ाईन और फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस भी प्रदान कर रहा है। यह स्मार्टफोन पी सीरीज़ का अभी तक का सबसे महत्वाकांक्षी स्मार्टफोन है, जो युवाओं को लंबे समय तक पॉवर, स्मूथ परफॉर्मेंस और आकर्षक विज़्युअल आइडेंटिटी प्रदान करता है।रियलमी इंडिया के सी.एम.ओ फ्रैंसिस वोंग ने कहा, ‘‘भारत के पहले और सबसे शक्तिशाली 10,001 एम.ए.एच बैटरी वाले स्मार्टफोन का लॉन्च न केवल एक ट्रेंड बना रहा है, बल्कि उद्योग में एंड्योरेंस का एक नया मानक भी स्थापित कर रहा है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...