मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 30 October 2026
विज्ञापन
होम›व्यापार›New Delhi : सोना और चांदी की कीमतों में आई तेजी
व्यापार

New Delhi : सोना और चांदी की कीमतों में आई तेजी

Akash Chaudhary

– सोने का भाव 87,350 रुपए, चांदी लगभग 97,800 रुपए

New Delhi । देश के सराफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 87,350 रुपये पर कारोबार कर रहे थे, जबकि चांदी के भाव 97,800 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रेक्ट 106 रुपये की तेजी के साथ 87,384 रुपये के भाव पर खुला।

पिछला बंद भाव 87,278 रुपये था। इस समय यह 152 रुपये की तेजी के साथ 87,430 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रेक्ट 296 रुपये की तेजी के साथ 98,789 रुपये पर खुला।

पिछला बंद भाव 97,493 रुपये था। इस समय यह 327 रुपये की तेजी के साथ 97,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 3,017.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

पिछला बंद भाव 3,015.60 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 3,018.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 33.53 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 33.45 डॉलर था। इस समय यह 0.10 डॉलर की तेजी के साथ 33.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *