New Delhi । रॉयल एनफील्ड हंटर 350 देश में सबसे अधिक किफायती और लोकप्रिय प्रीमियम मोटरसाईकल के सेगमेंट में लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। यह केवल 4,999 रुपये के शुरुआती डाउन पेमेंट पर उपलब्ध है। हंटर 350 ने युवाओं के लिए प्रीमियम मोटरसाईकल खरीदने का सपना पूरा करना बहुत आसान बना दिया है।
पहली बार मोटरसाईकल खरीदने वाले ग्राहक, ऑफिस जाने वाले युवा और युवा प्रोफेशनल 6 साल की अधिकतम भुगतान अवधि के साथ केवल 3,655 रुपये प्रति माह की ई.एम.आई (ईक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) पर हंटर 350 खरीद सकते हैं।हंटर 350 बहुत आसान फाईनेंसिंग और किफायती ब्याज दरों के साथ मिल रही है, जिसने मिड-साईज मोटरसाईकल कैटेगरी में प्रवेश करना और अधिक आसान बना दिया है।
आसान फाईनेंसिंग से रॉयल एनफील्ड की विश्वस्तरीय मोटरसाईकलों को किफायती और समावेशी बनाने तथा रॉयल एनफील्ड के डीएनए के साथ ‘शुद्ध मोटरसाईक्लिंग’ पेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को बल मिला है।हंटर 350 में 350सीसी का जे-सीरीज़ इंजन दिया गया है, जो रिफाईंड पॉवर और टॉर्क प्रदान करने के लिए प्रमाणित है।
इसका स्लिप-असिस्ट क्लच राईडर को चुस्त और फुर्तीला बनाकर रखता है।यह मोटरसाईकल 7 रंगों, रियो व्हाईट, लंदन रेड, टोक्यो ब्लैक, रेबेल ब्लू, ग्रेफाईट ग्रे, डैपर ग्रे और फैक्ट्री ब्लैक में उपलब्ध है।


