Thursday, April 9, 2026
HomeमनोरंजनMumbai ।: 75 की उम्र में भी थलाइवा का जलवा, पांच महीने...

Mumbai ।: 75 की उम्र में भी थलाइवा का जलवा, पांच महीने में दो बड़ी फिल्में

उम्र सिर्फ एक नंबर: रजनीकांत की बुलेट स्पीड

Mumbai । भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत  75 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी एनर्जी और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी किसी युवा कलाकार को मात दे सकती है। इंडस्ट्री और फैंस दोनों हैरान हैं कि थलाइवा ने अगले पांच महीनों में दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने का प्लान बना लिया है। यह केवल फिल्मों का शेड्यूल नहीं, बल्कि उनकी स्टैमिना और काम के प्रति जुनून का प्रतीक है।

जेलर 2: टाइगर की वापसी
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर’ ने पहले ही इतिहास रचा था। अब इसका सीक्वल ‘जेलर 2’ (Thalaivar 172) अगस्त में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, सिर्फ 2-3 दिन का काम बाकी है। रजनीकांत का मास अवतार और नेल्सन का डार्क ह्यूमर इस बार फैंस के लिए बड़ा आकर्षण होगा। पिछली बार ‘कूली’ ज्यादा नहीं चली थी,

लेकिन इस बार थलाइवा के अंदाज और कहानी का मेल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है।
कमल हासन के साथ 46 साल बाद स्क्रीन शेयर
‘जेलर 2’ के बाद रजनीकांत अपनी 173वीं फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे। यह फिल्म कमल हासन की ‘राज कमल फिल्म्स’ द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और सिबी चक्रवर्ती डायरेक्टर हैं। प्रोमो शूट 27 अप्रैल से चेन्नई में शुरू होगा।

कमल हासन का लक्ष्य है कि केवल चार महीने में शूटिंग खत्म करके इसे संक्रांति 2027 पर रिलीज किया जाए। 46 साल बाद रजनीकांत और कमल हासन का स्क्रीन पर मिलन भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा।

थलाइवा का बॉक्स ऑफिस धमाका
इसके अलावा, उदयनिधि स्टालिन प्रोडक्शन में बन रही एक और फिल्म में भी रजनीकांत नजर आएंगे। इसका मतलब है कि अगस्त 2025 से लेकर संक्रांति 2027 तक सिनेमाघरों में सिर्फ ‘थलाइवा’ का नाम गूंजेगा।
रजनीकांत साबित कर रहे हैं कि उम्र बढ़ने से उनके स्टाइल, स्टैमिना और बॉक्स ऑफिस की ताकत पर कोई असर नहीं पड़ा है। फैंस और इंडस्ट्री दोनों इस बुलेट स्पीड को देखकर हैरान हैं। आने वाले डेढ़ साल भारतीय सिनेमा के लिए थलाइवा का समय होने वाला है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!