Tuesday, April 7, 2026
HomeमनोरंजनMumbai : चांद मेरा दिल’ का टीजर आउट, लक्ष्य और अनन्या पांडे...

Mumbai : चांद मेरा दिल’ का टीजर आउट, लक्ष्य और अनन्या पांडे की जोड़ी ने किया दिल जीतने वाला रोमांस,देखे विडीयो

 

Mumbai। धर्मा प्रोडक्शंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की यह फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर पहली बार रोमांस करते दिख रही है, और फैंस को इस इंटेंस लव स्टोरी का बेसब्री से इंतजार है। करण जौहर ने नवंबर 2024 में फिल्म के पोस्टर्स शेयर कर दोनों की केमिस्ट्री की झलक पहले ही दिखा दी थी।

विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म मई, 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। टीजर देखकर साफ है कि फिल्म में प्यार, जुनून और इमोशन्स की कहानी बहुत ही गहरी और इंटेंस होने वाली है। फिल्म की टैगलाइन है, “प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है,” जो कहानी की भावनात्मक गहराई का संकेत देती है।

टीजर में अनन्या और लक्ष्य की ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद नेचुरल और आकर्षक लग रही है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को पहली झलक में ही प्रभावित कर रही है। सोशल मीडिया पर टीजर आते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “किस्मत ही ऐसी है, पुरानी और महान प्रेम कहानियों का अंत हमेशा दुखद ही होता है।” वहीं एक अन्य फैन ने उत्साहित होकर कहा, “इसे बड़े पर्दे पर देखने का अब इंतजार नहीं होता। लक्ष्य की आवाज और अनन्या की खूबसूरती की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

फिल्म में लक्ष्य ने अपने करियर की खास पहचान फिल्म किल से बनाई है और हाल ही में वह आर्यन खान की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में भी नजर आए थे। वहीं अनन्या पांडे आखिरी बार कार्तिक आर्यन के साथ तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में दिखी थीं। करण जौहर और अदार पूनावाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस इस रोमांटिक फिल्म में प्यार, जुनून और इमोशन्स का जबरदस्त तड़का देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। टीजर की झलक ने यह साबित कर दिया है कि ‘चांद मेरा दिल’ इस साल की सबसे चर्चित और रोमांटिक फिल्मों में से एक बनने वाली है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!