Mumbai । टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराया।

भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम को लगातार विकेटों का झटका लगा और चार बल्लेबाज बिना किसी बड़ी पारी खेले पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा शून्य पर, इशान किशन 20, तिलक वर्मा 25 और शिवम दुबे बिना रन बनाए आउट हुए। हार्दिक पांड्या सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने।

अमेरिका की तरफ से शैडली वान शल्कविक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि हरमित सिंह को 2 विकेट मिले। इसके अलावा अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक विकेट लिया।
जवाबी पारी में अमेरिकी टीम फेल
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की शुरुआत भी अच्छा नहीं रही। दूसरे ओवर में ही गॉस 6 रन बनाकर हार्दिक सिराज का शिकार बने। अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल बिना गेंद खेले ही आउट हो गए। मुक्कमल्ला 7 गेंद में सिर्फ 2 रन ही बना पाए और सिराज ने उन्हें पवेलियन भेजा।
मिलिंद ने अमेरिका की तरफ से शीर्ष स्कोरर 34 रन बनाए, जबकि मोहसिन ने 8 रन का योगदान दिया। लगातार विकेट गिरने के कारण अमेरिका की टीम 20 ओवरों में 132/8 रन ही बना सकी और उसे लक्ष्य से 29 रनों की हार का सामना करना पड़ा।
भारत: 161/9 (20 ओवर)
अमेरिका: 132/8 (20 ओवर)
परिणाम: भारत ने 29 रनों से जीत हासिल की
उत्कृष्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव (नाबाद 84)


