Wednesday, January 14, 2026
HomeखेलMumbai : श्रेयर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की सूची में...

Mumbai : श्रेयर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की सूची में सातवें नंबर पर पहुंचे

Mumbai । बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आजकल अच्छे दौर से गुजर रहे हैं। एक और जहां उनका बल्ला जमकर चल रहा है। वहीं उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स टीम लगातार जीत दर्ज करती जा रही है।

इस सत्र के लिए उन्हें मेगा नीलामी में पंजाब ने आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे मोटी बोली लगाकर खरीदा था जिससे उन्होंने सही साबित किया है। सत्र के आगे बढ़ने के साथ ही उनके नाम कई रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। वह इस बार लंबे छक्के लगाकर भी सबकी नजरों में आये हैं।

आईपीएल इतिहास में कई कप्तान ऐसे हुए है जो लंबे छक्के लगाते हैं। इन्हीं में अब श्रेयस अय्यर का नाम भी जुड़ गया है। पहले दो मैचों में 2 अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अय्यर ने अब तक 13 छक्के लगाये हैं। इस प्रकार कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में श्रेयस अब 83 छक्कों के सात सातवें नंबर पर आ गये हैं।

अय्यर ने आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने अपने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाकर अपने कुल आईपीएल छक्कों की संख्या 83 तक पहुंचा दी, जबकि गिलक्रिस्ट के नाम 79 छक्के दर्ज थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा 218 छक्के कप्तान के तौर पर महेन्द्र सिंह धोनी के नाम हैं।

लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि आईपीएल इतिहास में दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। उन्होंने कप्तान के तौर पर लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। अय्यर की कप्तानी में यह लगातार 8वीं जीत थी।

जबकि धोनी ने 2013 में लगातार 7 मुकाबले जीते थे। इस उपलब्धि के साथ अय्यर ने शेन वॉर्न की बराबरी कर ली, जिन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए लगातार 8 मैच जीते थे। वहीं आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादाज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में वह गौत गंभीर 10 , शेन वार्न 8 के बाद तीसरे नंबर पर हैं। श्रेयस की कप्तानी में टीम ने लगातार 8 मैच जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...