10 सेंट्रल बेंको मे जमा सोने से ज्यादा भारतियों के पास
Mumbai । भारतीय परिवारों के पास जितना सोना जमा है। उतना सोना दुनिया के 10 बड़े केंद्रीय बैंकों के पास भी नहीं है। भारतीय परिवारों का घरेलू गोल्ड रिजर्व 25000 टन से ज्यादा अनुमानित है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल सहित कई और एजेंसियों के अनुमान के अनुसार, दुनिया भर के सभी केंद्रीय बैंकों के पास 35700 टन सोना स्टॉक में है। वहीं अकेले भारत में केंद्रीय बैंक और भारतीय परिवारों के पास 25000 टन से ज्यादा सोना होने का अनुमान है। भारत हमेशा से सोने का आयात करता रहा है।
भारत में स्मगलिंग के जरिए भी बड़ी मात्रा में सोना आता है हाल ही में भारतीय परिवारों ने 5। 15 लाख करोड रुपए कीमत का 802। 8 टन सोना खरीदा है। 2023 में जो सोना खरीदा गया था। उससे 5 फ़ीसदी ज़्यादा है। भारत के लोगों में सोने को लेकर हमेशा से आकर्षण रहा है। भारतीय परिवारों के बीच में सोने को एक सुरक्षित निवेश की तरह प्रत्येक घर परिवार में रखा जाता है।
अमेरिका के केंद्रीय बैंक में 8133 टन सोना है। जर्मनी के पास 3351 टन सोना है। उसके बाद इटली, फ्रांस, रूस,चीन, स्विट्जरलैंड, भारत, जापान तथा तुर्कीके केंद्रीय बैंकों का नंबर आता है। इन सबको मिलाने के बाद भी भारतीय परिवारों के पास इससे अधिक सोना है।