Saturday, February 7, 2026
HomeखेलMumbai : खराब फिटनेस के कारण कप्तानी की दौड़ से बाहर हुए...

Mumbai : खराब फिटनेस के कारण कप्तानी की दौड़ से बाहर हुए बुमराह

Mumbai  । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक समय कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा थ पर अब वह इस दौड़ से बाहर नजर आते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तानी मिलने की संभावना है जबकि पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों ने कहा था कि बुमराह को टेस्ट कप्तानी दी जाये।

 

 

इन दोनो के अलावा कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों का भी कहना है कि बूमराह ही कप्तानी के योग्य हैं। इसके बाद भी उनका नाम कप्तानी की दौड़ से बाहर नजर आ रहा है। इसका कारण बुमराह की फिटनेस है वह जिस प्रकार बार बार चोटिल होकर मैदान से बाहर होते हैं उससे चयन समिति उन्हें कप्तान के तौर पर सही नहीं मानना। समिति एक ऐसे खिलाड़ी को कप्तान के तौर पर चाहती है जा लगातार खेल सके। बुमराह ने इसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे में पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कप्तानी की थी। जिसमें भारतीय टीम जीती थी।

 

बुमराह ने सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट में भी कप्तानी की थी पर मैच के दूसरे ही दिन बुमराह बैक इंजरी के कारण बाहर हो गये। उसके बाद वह मैदान पर नहीं लौटे।

बुमराह 3 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे। चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाए। आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में भी वह नहीं खेल पाए। फिटनेस और चोट की इन्हीं चुनौतियों की वजह से अगले टेस्ट कप्तान के तौर पर बुमराह का नाम कट गया। उसके बाद से ही बीसीसीआई चयन समिति ने नए कप्तान पर विचार शुरू कर दिया जिससे बुमराह कप्तानी की दौड़ से बाहर हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...