Friday, June 5, 2026
HomeखेलKanpur:हर्षित के शतक से ग्लोरी क्लब बना चैंपियन, सिंहानिया अकादमी फाइनल में

Kanpur:हर्षित के शतक से ग्लोरी क्लब बना चैंपियन, सिंहानिया अकादमी फाइनल में

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने एंजेल वुमंस को 104 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। जबकि एक अन्य मैच में सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन को तीन विकेट से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में ग्लोरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सात विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हर्षित सहाय ने 144 रन की शानदार पारी खेली व विराट बाजपेयी ने नाबाद 52 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एंजेल वुमंस की ओर से अर्चना देवी ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में एंजेल वुमंस की टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। बबीता यादव ने 59 और निशा वर्मा ने 50 रन बनाए, जबकि एकता सिंह ने 22 रन का योगदान दिया।

ग्लोरी क्लब की ओर से अरमान यादव और विराट गुप्ता ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि प्रसन्नजीत सिंह को दो विकेट झटके। एवरेस्ट मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 31.2 ओवर में 158 रन पर सिमट गई। उज्ज्वल राजपूत ने 42 और विशाल चौधरी ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सिंहानिया अकादमी की ओर से प्रांजल देब, अविनाश यादव और प्रखर दुबे ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने 27.3 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीता।

जीत में वंश निगम ने 30, आदर्श यादव ने 22 और शिवा सोनकर ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में कानपुर स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से हर्षित गौतम और अस्मित वर्मा ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ सर पदमपत सिंहानिया स्पोर्ट्स अकादमी ने फाइनल में जगह बना ली।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...