Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow : गरीब बच्चों को दूसरे वार्डों के निजी स्कूलों में भी...

Lucknow : गरीब बच्चों को दूसरे वार्डों के निजी स्कूलों में भी मुफ्त दाखिला मिलेगा

राज्य सरकार योजना के दायरे को बढ़ाएगी, शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू होगा
Lucknow । राज्य सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दूसरे वार्डों में भी दाखिला दिलाने जा रही है। अभी तक जिस वार्ड में रहते थे उसी वार्ड में ही दाखिला दिया जा रहा था। इससे लाखों बच्चों को दूसरे वार्ड के निजी नामी स्कूलों में दाखिला मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 से इसे लागू किया जाएगा।दूसरे वार्डों के निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए विशेष राउंड की काउंसलिंग कराई जाएगी।
ऐसे अभिभावक जिनके बच्चे को उन्हीं वार्ड में प्रवेश नहीं मिल पाता है, वे बगल के वार्ड में आवेदन करेंगे और उन्हें दाखिले का मौका दिया जाएगा। प्रदेश भर में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कुल 5.65 लाख सीटें हैं। इस साल 1.38 लाख सीटों पर ही प्रवेश हुआ है। हालांकि, कुल 1.85 लाख सीटें बच्चों को आवंटित हुई थी, लेकिन सीटें खाली न होने की वजह से काफी बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पाया।
तीन वर्ष से छह वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्री-प्राइमरी व छह और सात साल की उम्र के बच्चों को कक्षा एक में दाखिला दिया जाता है। एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चे इसके दायरे में आते हैं। आरटीई में निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें इन बच्चों के लिए आरक्षित हैं।उप शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) डा. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पारदर्शी ढंग से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
नवंबर से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आरटीई पोर्टल www.rte25.upsdc.gov.in पर लिए जाने की तैयारी है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
हेल्प डेस्क की मदद से अफसर बढ़ाएंगे आरटीई के आवेदन
सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के साथ जिलों में तहसील व अन्य सरकारी कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाकर आरटीई के तहत गरीब परिवार के बच्चों के आवेदन फॉर्म भरवाए जाएंगे। पिछले वर्ष कई जिलों में एक हजार से भी कम आवेदन फॉर्म आए थे। इस बार आवेदन की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी।
पिछले कुछ वर्षों में आरटीई में प्रवेश की स्थिति,साल दर साल बढ़े प्रवेश
वर्ष फॉर्म आए फॉर्म स्वीकार हुए सीटें आवंटित हुईं प्रवेश हुए
2025-26 3.34 लाख 2.52 लाख 1.85 लाख 1.38 लाख
2024-25 3.57 लाख 2.51 लाख 1.65 लाख 1.11 लाख
2023-24 2.76 लाख 2.08 लाख 1.34 लाख 1.05 लाख
2022-23 2.51 लाख 1.94 लाख 1.24 लाख 95 हजार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...