Tuesday, January 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशLucknow :  जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला

Lucknow :  जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला

Lucknow । लखनऊ की जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है जिसमें वो बाल बाल बच गए हैं। जेल में ही एक बंदी ने अचानक गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल पूर्व मंत्री का जेल अस्पताल में ही इलाज किया गया। मामले में वार करने वाले बंदी पर कार्यवाही की जा रही है।जानकारी के मुताबिक, जेल में अचानक एक बंदी ने गायत्री प्रजापति के सिर पर कैंची से कई वार किए।

शोर सुनकर जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दौड़े  आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कहा जा रहा है कि गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने की चिंता व्यक्त

 गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने जेल में पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने इस हमले को लेकर चिंता व्यक्त की। सपा प्रवक्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके लिखा जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। लखनऊ जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए।

जेल प्रशासन कर रहा हमले की जांच

 पूर्व मंत्री पर लखनऊ जेल के अंदर हमला होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने जेल में सुरक्षा बढ़ा दी. फिलहाल गायत्री प्रजापति पर हमले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री पर जेल के अदंर हुए हमले में कौन-कौन शामिल है, किसके इशारे पर हमला हुआ है, इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री 

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति साल 2017 से लखनऊ जेल में बंद हैं. उन्हें नवंबर 2021 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।बता दें कि गायत्री प्रजापति को साल 2017 में एक महिला द्वारा लगाए गए गैंगरेप के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था।कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।कई बार गायत्री प्रजापति ने जमानत के लिए अर्जी डाली, लेकिन हर बार याचिका खारिज कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...