Monday, February 23, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग: कृष्णा बाली का शतक, सदर्न क्लब की...

Kanpur : केडीएमए क्रिकेट लीग: कृष्णा बाली का शतक, सदर्न क्लब की रोमांचक जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत सोमवार को पहले मैच में सदर्न क्लब ने स्पोर्टिंग यूनियन चार विकेट से हराया। दूसरे मैच में आदर्श क्लब ने सुपीरियर स्प्रिट क्लब को 80 रन से मात दी। सप्रू मैदान पर स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 39.4 ओवर में 226 रन पर सिमट गई।

हिमांशु ने 60, आदित्य ने 42, नितिन तिवारी ने 39 और अभिजीत सिंह ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में आदर्श त्रिपाठी और अदिति अग्रवाल ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए सदर्न क्लब ने 39.4 ओवर में छह विकेट खोकर 230 रन बनाकर मुकाबला जीता।

जीत में कृष्णा बाली ने नाबाद 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शैलेन्द्र वर्मा ने 50 और सात्विक गौतम ने 33 रन का योगदान दिया। दूसरे मैच में पीएसी मैदान पर आदर्श क्लब ने 38 ओवर में आठ विकेट पर 248 रन बनाए। राहुल कुमार (52), राज कुशवाहा (45), निखिल यादव (37), मनीष यादव (24), कपिल यादव (22) और सतेन्द्र यादव (नाबाद 36) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

गेंदबाजी में निष्कर्ष श्रीवास्तव ने तीन विकेट लिए। जवाब में सुपीरियर स्प्रिट क्लब की टीम 29.5 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट हो गई। धनंजय यादव ने 45 और जय प्रकाश गुप्ता ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षित यादव ने चार विकेट, विशाल प्रजापति और अमित कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...