Kanpur। कल्याणपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल राउंड गुरुवार को खेले गए। इसमें टीम चैंपियनशिप में युगम इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर और तीसरे स्थान पर श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर रहा।
विद्यालय की निदेशक शाहिना अमीन ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिल डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि शतरंज बच्चों में अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास विकसित करने वाला खेल है, जो मानसिक क्षमता को मजबूत बनाता है। कानपुर शतरंज एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव, चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा, क्रीड़ा अधीक्षक रमेश मिश्रा, चेस कोच वीरेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


