Kanpur । संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में गुरुवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में निरंकारी यूथ फोरम की ओर से यूथ सिम्पोजियम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज और राजपिता रमित चंदानी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें निस्वार्थ सेवा, शारीरिक फिटनेस के बारे में युवाओं ने विभिन्न गतिविधियों से सभी फिटनेस का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस दौरान माता सुदीक्षा महाराज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और निर्मल मन ही सच्चे जीवन की पहचान हैं। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि टीम भावना और मिलजुलकर आगे बढ़ने की सोच समाज को बेहतर बनाती है।
मिशन के प्रेस व पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर ने बताया कि निरंकारी यूथ फोरम युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है, जहां वह अनुशासन, विनम्रता, एकता और करुणा जैसे गुणों को अपने जीवन में उतार रहे हैं।
इस कार्यक्रम में क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में युवाओं ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने इन गतिविधियों के माध्यम से जहां शारीरिक विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना जैसे गुणों का भी विकास हुआ। कार्यक्रम में माता सुदीक्षा महाराज और रमित चंदानी का स्वागत मेंबर इंचार्ज मोहन छाबड़ा ने किया।


