Kanpur । महिला आरक्षण बिल *नारी शक्ति वंदन अधिनियम* के पारित न होने के विरोध में युवा मोर्चा ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव का पुतला फूंका।कार्यक्रम के दौरान शिवांग मिश्र ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल अत्यंत आवश्यक है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भी अपने विचार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सीमा, रीता पासवान जी, सविता ,मानसी,श्रुति,आकांक्षाआदि ने महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज उठाईकार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के चाल चरित्र व चेहरे को निरंतर बेनकाब करने का कार्य करती रहेगी जिन्होंने देश की आधी आबादी की उड़ान को रोकने का कुचक्र किया है।


