Kanpur। लखनऊ के लॉ मार्टिनियर कॉलेज में आईसीएसई स्कूल स्तरीय स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप 18 व 19 अगस्त तक हुई। इसमें यूथ आर्चरी एकेडमी कानपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 16 तीरंदाजों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में नौ स्वर्ण व 10 रजत सहित कुल 19 पदक हासिल किए।

अंडर-14 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में जय कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीते, अथर्व सिंह ने दो रजत पदक जीते। कंपाउंड बो वर्ग में अंश सरोज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-17 बालक वर्ग के इंडियन राउंड में आयुष दहिमा ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता, जबकि सूर्यांश गुप्ता ने दो रजत पदक जीते। बालिका वर्ग में कनिषा दुग्गल ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तो कृतिका शुक्ला चौथे स्थान पर रहीं।
रिकर्व बो के अंडर-17 बालक वर्ग में विधुराज केसरवानी ने दो रजत और भूमि सम्राट राव ने एक रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 बालिका वर्ग के इंडियन राउंड में रतनम दीक्षित और विदुषी शुक्ला ने एक-एक स्वर्ण व रजत पदक जीता। कंपाउंड बो में रितिका सिंह ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चुनौती पेश करेंगे।
खिलाड़ियों की सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर, महासचिव राजा भरत अवस्थी, संयुक्त सचिव संदीप कुमार पासवान, शैलेश कुमार, मौसमी साहू, कोच शिवाश्ररे ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


