Saturday, February 21, 2026
HomeखेलKanpur : युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम, वीर सिंह और युवराज सिंह...

Kanpur : युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम, वीर सिंह और युवराज सिंह बने हीरो

Kanpur । केसीए की प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट लीग में शनिवार को पहले मैच में केडीएमए एकेडमी ने कपिल एकेडमी को छह विकेट से मात दी। दूसरे मैच में क्रिक आई एकेडमी ने हेलिजर बार्डन एकेडमी को 40 रन से पराजित किया।
किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कपिल एकेडमी ने 33.4 ओवर में 142 रन बनाए।

टीम की ओर से आरव यादव ने 30, उन्मुक्त सिंह ने 25 व प्रिंस ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमृत, माधव ने तीन-तीन, दक्षराज ने दो व आयुष ने एक विकेट अपने नाम किया। जवाब में केडीएमए एकेडमी ने 31.5 ओवर में चार विकेट पर 143 रन बनाकर मैच जीता। जीत में वीर सिंह ने नाबाद 73 रन व तनुष अवस्थी ने 50 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में स्कंद सेंगर ने दो व अर्थव ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच वीर सिंह को चुना गया। काकादेव ​स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में क्रिक आईटी एकेडमी ने 30 ओवर में 158 रन बनाए। टीम से देव दुबे ने 25, संकल्प ने 24 व ​शिवांश ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदित्य यादव, अर्थव व विकास ने दो-दो व देवांश ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हेलिजर बार्डन एकेडमी की पूरी टीम 27.3 ओवर में 118 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से उत्कर्ष मिश्रा ने सर्वा​धिक 46 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह व एस सिंह ने तीन, कुबेर तिवारी दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच युवराज सिंह को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...