Monday, August 17, 2026
HomeखेलKanpur : रैपिड शतरंज में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, लक्ष्य शर्मा...

Kanpur : रैपिड शतरंज में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, लक्ष्य शर्मा बने विजेता

Kanpur । काकादेव स्थित बीएसएस एजुकेशन सेंटर में शर्मा चेस एकेडमी के तत्वावधान में एकदिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र मैथानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

समापन समारोह में एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सात वर्ष से कम बालक वर्ग में मिरीचांक वागची ने पहला, शितांश साहू ने दूसरा और उत्कर्ष मिश्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में अधि एलिस गोस्वामी प्रथम, स्वास्तिका मिश्रा द्वितीय और काशवी तृतीय रहीं।

#kanpur
Oplus_0

नौ वर्ष से कम बालक वर्ग में आभवीर सैनी, वेदांश शर्मा और अभिषेक राज चौधरी क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में द्रिशा अग्रवाल प्रथम, मायरा गुप्ता द्वितीय और शांभवी मिश्रा तृतीय रहीं। 11 वर्ष से कम बालक वर्ग में वत्सल दीक्षित ने बाजी मारी, जबकि वेदांश मिश्रा दूसरे और अविजित सचान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सान्वी ओमर, वंशिका प्रजापति और श्रेया दीक्षित ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
13 वर्ष से कम बालक वर्ग में हर्षित शुक्ला विजेता बने। आदित्य यादव ने दूसरा और शिखर कटियार ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आकृति गुप्ता प्रथम, समृद्धि वर्मा द्वितीय और आन्या गुप्ता तृतीय रहीं। 15 वर्ष से कम बालक वर्ग में अविजीत गुप्ता, अर्थव सोनवानी और अधांश सिंह ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। बालिका वर्ग में आमा मिश्रा, कृतिका वाजपेयी और प्रिशा अवम्बी क्रमश: विजेता रहीं।

17 वर्ष से कम बालक वर्ग में लक्ष्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। त्रियंबक बनर्जी दूसरे और कृष्णा पी. ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हिमानी शाह प्रथम, प्रिंसी सिंह द्वितीय और आस्वा कुशवाह तृतीय रहीं। पांच वर्ष से कम बालिका वर्ग में अक्षिता निवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक कुसुम शर्मा रहीं। आयोजन में राजेश शर्मा, अनिल बाजपेई, विकास निषाद, प्रशंसा वर्मा और रूप शुक्ला ने निर्णायक मंडल के सहयोगी के रूप में भूमिका निभाई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...