Thursday, April 9, 2026
HomeखेलKanpur : वूमेंस टैलेंट लीग: विदुषी की घातक गेंदबाजी से केसीए ब्लू...

Kanpur : वूमेंस टैलेंट लीग: विदुषी की घातक गेंदबाजी से केसीए ब्लू की बड़ी जीत

Kanpur । वूमेंस टैलेंट लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में गेंदबाज विदुषी के सामने पिंक एकादश की पारी महज 44 रनों पर सिमट गई। कमला क्लब में खेले गए मुकाबले में पहले खेलने उतरी पिंक एकादश 14.1 ओवर में 10 विकेट पर 44 रन ही बना सकी।

टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक व्यक्तिगत को नहीं पहुंचा सका। गेंदबाज विदुषी ने 15 रन देकर चार और श्रद्धा ने 21 रन देकर दो विकेट चटकाए।

जवाब में छोटे लक्ष्य को केसीए ब्लू एकादश ने 6.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। मैच में केसीए ब्लू को नौ विकेट की जीत दिलाने में योगदान देने वाली विदुषी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!